- एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: समाज सेवी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व बीजेपी की क्षेत्रीय मंत्री एडवोकेट हरजिंदर कौर दोनों ने शासन व प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया।
रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो वेलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर व नेशनल चेयरमैन इंजी० विकास कुमार आर्य ने कहा कि आज देश में महिलाओं की स्थिति दयनीय है हालांकि उनके उत्थान के लिए शासन व प्रशासन द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन वह अभी भी जमीनी स्तर पर पूरी तरह से उतर नहीं पा रहे हैं, इसलिए संस्था आने वाले समय में जमीनी स्तर पर जाकर गांव शहरों में महिलाओं के और जागरूक करते हुए उनको उनके अधिकारों से जागरूक करवाएगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रंजना सैनी ने बताया कि राजनीति में विराज महिलाओं की भागीदारी 10% से भी कम है ऐसे में महिलाओं को राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सन्तोष बाला आर्य ने कहा कि और बेटा दोनों एक समान है जो अधिकार या जो सुविधाएं बेटों को मुहैया करायी जाती है वहीं सुविधाएं माता पिता को अपनी बेटियों को भी उपलब्ध कराने चाहिए।
तभी महिला सशक्तिकरण संभव हो पाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निनम शर्मा व निशीथ एरेन ने भी महिलाओं के अधिकारों को अवगत कराते हुए उनको स्वावलंबी बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम में इंजी आसिम जलालाबादी, वाजिद, सविता, निशि, कमलेश प्रजापति, जेपी सिंह, सत्यम, महफूज, नदीम, प्रभात आदि शामिल रहे।

