Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

किसानों को दी रबी की फसलों की पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: विकासखंड छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव सहायक कृषि विकास अधिकारी ने किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि रबी की फसलों को वैज्ञानित तरीके से उगाएं। बीज उपचार और पाले से बचाव करें।

गुरुवार को हुई किसान गोष्ठी में सहायक कृषि विकास अधिकारी महेश कुमार खोखर ने किसान को बताया गया कि वह फसलों की बुवाई से पूर्व बीज शोधन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हैं। वह संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपना क्रेडिट कार्ड बनवा लें।

किसानों को इससे काफी फायदा होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो वह उससे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों अपनी फसल को सुरक्षित करने हेतु फसल बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि छपरौली विकासखंड में गेहूं की फसल अधिसूचित है।

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में भी उन्होंने किसानों को बताया। किसानों से कहा कि फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि किसान वेस्ट डी कंपोजर का फसल अवशेष नष्ट करने में इस्तेमाल करें। उन्होंने इसके किसानों को फायदे बताए।

इसके अलावा उन्होंने सरसों में माहू रोग की रोकथाम के लिए किसी भी हलके रसायन का प्रयोग करने की सलाह दी। गेहूं की जैविक तरीके से खेती करने का किसानों का उन्होंने आह्वान किया। इस गोष्ठी में रणवीर, यशपाल, सुरेश, अमित, संगीता, पूनम, सेजल, अनीता, गीता, मोनी, बिरसला आदि महिलाओं समेत काफी किसान उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img