- अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की न्यायिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग की है। हाल ही में 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा चार पालियों में संपन्न हुई है।
इस परीक्षा में शामली जनपद से ही 6 सॉल्वर पकड़े गए हैं, जबकि प्रदेश भर में 40 से ज्यादा सॉल्वर पकड़े गए हैं। मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक हो गया था। अब इस परीक्षा को निरस्त की जाए और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की जानी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सोपे है।

