Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद से टपरी ट्रैक की बढ़ाई जाएगी स्पीड

  • रेलवे की एक और सौगात देने की तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां रेलवे के कायाकल्प के लिए खजाने का मुंह खोल रहे हैं। वहीं, वह ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। रेल मंत्री भी रेल मंत्री भी नित नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं। रेलवे भी पीएम की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंख लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके मद्देनजर अब रेलवे ट्रैकों को बदलने की योजना बना रहा है। दिल्ली डिवीजन में न्यू गाजियाबाद से लेकर टपरी सहारनपुर तक अब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने की योजना तैयार की जा रही है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों के समय की बचत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ट्रेनों की स्पीड बढ़ने पर जोर दे रहे हैं, ताकि कम से कम समय में लोग अपना सफर पूरा कर सकें। सोमवार को प्रधानमंत्री ने मेरठ स्टेशन के कायाकल्प के लिए बनाई गई 252 करोड़ रुपये की योजना का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली डिवीजन की आठ अन्य स्टेशनों व 19 ओवरब्रिज आदि के निर्माण की योजनाओं को भी ग्रीन सिग्नल दिखाया। शीघ्र रेलवे दिल्ली डिवीजन में एक और सौगात देने जा रहा है।

दिल्ली डिवीजन में दिल्ली डिवीजन में न्यू गाजियाबाद से लेकर टपरी तक ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। अभी से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना बनाई जा रही है। यहां आए एडीआरएम अभिमन्यु सेठ ने जनवाणी से की गई विशेष बातचीत में कहा कि रेलवे में ट्रेनों की स्पीड बधाई आने पर जोर है इसी कड़ी में दिल्ली डिवीजन में न्यू गाजियाबाद से लेकर टपरी सहारनपुर तक ट्रेनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार करने की योजना है। इससे हजारों यात्रियों को को लाभ मिलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img