Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बागपत में सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

मुख्य संवाददाता |

बागपत: बागपत थाना क्षेत्र के निवाड़ा में दिन निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

निरोजपुर गुर्जर गांव निवासी काला विधूड़ी सपा के युवा जिलाध्यक्ष है। उनके भाई यूसुफ निवाड़ा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। निवाड़ा में उनका प्रॉपर्टी डिलिंग का ऑफिस भी है। बुधवार की सुबह वह घर से अपने ऑफिस पहुंचे। यहां दो युवक आए और उनके साथ बातचीत की। चाय भी उनके साथ पी।

उसके बाद उन्होंने यूसुफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे यूसुफ को तीन गोली लगी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह भी पहुंचे और जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वालो की तलाश शुरू कर दी गई है। पुरानी रंजिश भी देखी जा रही है। सपा के युवा जिलाध्यक्ष काला विधूड़ी ने बताया की दो साल पहले भी उनके भाई पर फायरिंग की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। वह किसी को प्लॉट दिखाने के लिए घर से आए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img