- कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थी को विज्ञान के बारे में दी जानकारी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कृष्णा कॉलेज, बिजनौर में नेशनल साइंस डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, सांइस कॉलेज प्राचार्या डा़ सीमा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया।
इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी है जो केंद्रीय मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा रखी गई है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक डाक्टर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इसलिए हर वर्ष 28 फरवरी को राष्टीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

