- विवेक कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज, बिजनौर विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज विज्ञान उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल्स प्रतियोगिता तथा विज्ञान में विभिन्न विषयों पर पावर पॉइन्ट प्रैजेन्टेशन रखा गया था।
विज्ञान उत्सव 2024 का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोक्षाध्यक्ष धमेन्द्र अग्रवाल, प्राचार्य डा. संजय कुमार त्यागी तथा विभागाध्यक्ष डा. मीना चौधरी ने सयुक्त रूप से किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी सादिया को प्रथम, नमन व गरिमा को द्वितीय, गगनदीप व नंदिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

