Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में फलावदा के युवक की मौत, दूसरा भाई गम्भीर घायल, अस्पताल भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कार में सवार होकर मेरठ से फलावदा लौट रहे सगे भाइयों की गाड़ी मसूरी फलाईओवर के पास दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला पढ़ाओ पट्टी में बाबू सैफी का पुत्र साकिब दिल्ली में काम करता था ।वह फलावदा आया हुआ था। शनिवार को वह अपने भाई खालिद के साथ कार में सवार होकर मेरठ गया था।

बताया गया है कि जब वे मेरठ से फलावदा लौट रहे थे मसूरी फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में साकिब की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड एकत्र हो गई। पुलिस ने घायल खालिद को सूर्य हॉस्पिटल पहुंचा दिया।

मृतक के शव को पंचनामा भर के मोर्चरी भेज दिया गया। मृतक की आयु करीब 27 वर्ष बताई गई है। उसके तीन संतान है।वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।इस दुर्घटना की खबर मिलने पर फलावदा में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर शोक जताने वालो का तांता लगा हुआ है। घटना की खबर मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।

31
चेयरमैन अशोक सैनी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img