जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर गत एक सफ्ताह पूर्व गोली मारकर की गयी फतेहपुर पुट्ठी के राहुल की हत्या की घटना का पुलिस ने मृतक की पत्नी व गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई।

एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राहुल की पत्नी की गांव के ही युवक अंकित उर्फ काकू पुत्र सुशील के साथ चार वर्ष से दोस्ती थी। उसने ही अपने पति को जान से मारने के लिए अंकित से कहा। अंकित ने राहुल पर दो बार गोली मारकर जानलेवा किया। उसके 9 मार्च को किये हमले में गोली उसके ट्रोले के पहिये में लगी ओर वह बच गया। फिर उसने तीन दिन बाद 12 मार्च की रात्रि बड़ावद के जंगल में ईंट भट्ठे पर रेत का ट्रेक्टर ट्रोला उतारकर ट्रेक्टर लेकर गांव आ रहे राहुल को बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर अभिषेक कटारिया स्कूल से आगे दो गोली मारकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक के पिता प्रेमपाल ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें कार्य कर रही थी। मोबाइल सर्विलांस व की गयी जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने मृतक राहुल की पत्नी ओर उसके प्रेमी अंकित उर्फ काकू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए है।

