Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

100 वर्ष बाद होली पर्व पर चन्द्रग्रहण का साया

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: होली पर्व भारत से लेकर दुनिया भर के लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। लेकिन 100 वर्ष बाद इस बार होली पर्व पर चन्द्रग्रहण का साया रहेगा। हांलाकि यह चन्द्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलेगा।

होली पर्व यानि रंगो का त्यौहार सभी लोगों को एक साथ जोडने का काम करता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा। जो कि इस वर्ष 24 मार्च को होगा। तो वहीं 25 मार्च को होली रंगो का त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार की होली बहुत विशेष मानी जा रही है क्योंकि होली पर्व यानि 25 मार्च को वर्ष का पहला चन्द्रग्रहण लगने जा रहा है।

चन्द्रग्रहण सुबह 10ः30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3ः02 बजे तक रहेगा। लेकिन भारत में यह चन्द्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। चन्द्रग्रहण अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, फ्रांस, हाॅलैंड, बेल्जियम, इटली, जर्मनी, स्विटजरलैंड आदि देशों मंे दिखाई देगा। चन्द्रग्रहण पर तीन राशियों मेष, वृषभ और तुला राशि को लाभ पंहुचेगा।

होलिका दहन (24 मार्च) मुहूर्त – रात्रि 11ः13 से 12ः27 बजे तक (करीब 1ः14 मिनट)
भद्रा का पूंछ – शाम 6ः33 से 7ः53 बजे तक
भद्रा मुख – शाम 7ः53 से रात्रि 1ः06 बजे तक

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img