Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख रुपये की स्मैक

  • 203 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया नशे का तस्कर

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए देवबंद पुलिस ने एक व्यक्ति को दो सो ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये है।

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को चैकिंग के दौरान मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र के बाल्मीकि चौराहे गांव पलठेडी थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली निवासी आलीशान पुत्र नवाब को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये है।

अभियुक्त विभिन्न जनपदों में नशीला पदार्थ सप्लाई करता था। इससे पूर्व भी उसके खिलाफ जनपद शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ देवबंद कोतवाली में 124/24 धारा व 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img