Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

…तो अप्रैल माह में सांस लेना भी हो जाएगा दुभर

  • प्रदूषण विभाग की नहीं टूटी कुंभकर्णी नींद तो मानव जीवन पर पड़ेगा प्रभाव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जी हां! चौकिए मत। अप्रैल माह में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। वैसे-वैसे प्रदूषण की रफ्तार भी बढ़ेगी। अगर समय रहते प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग द्वारा कार्य नहीं किया गया तो मानव जीवन पर इसका बुरा असर पड़ेगा और मानव जीवन बीमारी की चपेट में आ जाएगा। खासकर महिलाएं और बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित होगा। इसलिए अभी से सावधानी बरतनी होगी।

महानगर में सबसे अधिक प्रदूषण हॉट मिक्स प्लांट, गन्ने के कोल्हू और खटारा वाहनों के चलने से हो रहा है। इसके अलावा औद्योगिक फैक्ट्ररियों से निकलने वाले ज्वलन पदार्थ से भी प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। इसलिए बेहद जरूरी होगा कि विभाग को आगे आकर अभी से रोकथाम के लिए कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद ही यह गंभीर परिणाम रुक सकेंगे। हालांकि प्रदूषण को बढ़ता देख एनजीटी द्वारा 28 विभागों को इसमें शामिल किया गया था, लेकिन किसी भी विभाग ने इसके लिए काम नहीं किया

13 27

बल्कि कागजों तक ही यह विभाग सीमित रह गए थे। केवल प्रदूषण विभाग द्वारा ही इसके लिए कार्य किया गया। जनवरी और फरवरी में बारिश एवं हवा का प्रकोप चलने के कारण प्रदूषण में लगातार कमी आई है, लेकिन अप्रैल माह से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और इस गर्मी के प्रकोप के बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण में इजाफा होगा और सांस लेना भी इस महीने दुभर होगा। खासकर महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे बढ़ते प्रदूषण की चपेट में आने की आशंका भी बनी रहेगी।

ये है शहरों में प्रदूषण की स्थिति

गाजियाबाद 182

मुजफ्फरनगर 178

बागपत 137

मेरठ 129

शहर के इन स्थानों पर प्रदूषण का असर

जयभीमनगर 90
गंगानगर 137
पल्लवपुरम 131

गर्मी लगी अभी से रुलाने, तापमान पहुंचा सामान्य के पार

इस बार की गर्मी अभी से ही रुलाने लगी है, तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। दिन में हवा गायब होने साथ-साथ मौसम गर्म बना हुआ है, अभी तीन चार दिन और लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को मौसम सुबह से ही गर्म रहा, धूप तेज थी और तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम बदला हुआ था। तापमान अभी से ही बढ़ने लगा है, जो आने वाले दिनों में और गर्मी को बढ़ाएगा।

मौसम में नमी कमी होती जा रही है और तापमान बढ़ता जा रहा है, जिस कारण से गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। बुधवार को तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहा है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 47 न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Garmi

बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 119, बागपत में 137, गाजियाबाद में 182, मुजफ्फरनगर में 178, जयभीमनगर में 90, गंगानगर में 137, पल्लवपुरम में 131 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को हवा कम होने से तापमान बढ़ा है, होली तक तापमान में बढ़ोतरी बनेगी रहेगी और हवा के कम होने से मौसम बदलेगा। अभी रात का तापमान भी 15 डिग्री के ऊपर जाएगा।

  • कोल्हू संचालकों पर जुर्माने का प्रावधान

प्रदूषण को रोकने के लिए विभाग की टीम लगातार मॉनिटीरिंग कर रही है। गन्ने के कोल्हुओं पर लगातार टीम निरीक्षण कर रही है। मानकों के अनुरूप काम करने वाले कोल्हू संचालकों के खिलाफ जुर्माने समेत कार्रवाई की जा रही है। -भुवनेश यादव क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img