जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: हापुड़ मेरठ लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ में विकास का रथ नही रुकेगा। चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। मेरठ क्रान्ति की भूमि हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंच से पश्चिमी यूपी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को नमन करते हैं।

