Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

दामों में उछाल के बावजूद अक्षय तृतीया पर खूब बिका सोना

  • सराफा व्यापारियों ने सजाए प्रतिष्ठान, किसी ने दी छूट किसी ने दिया गिफ्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अक्षय तृतीया पर सोने के दामों में जबरदस्त उछाल के बावजूद यहां सोने के आभूषण व अन्य वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। शहर सराफा बाजार, नील गली, वैली बाजार, सदर सराफा बाजार, बेगमपुल आबूलेन पर दिनभर रौनक रही। सोने चांदी के आभूषण व अन्य वस्तुओं की खरीद पर व्यापारियों ने ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में छूट या गिफ्ट दिए। कुछ व्यापारियों ने सोने की खरीद पर ग्राहकों को चांदी की वस्तुएं भेंट की।

पौराणिक काल से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन सोने चांदी की खरीदारी का अपना महत्व है। ग्रहों के अनुसार दोनों धातु समृद्धि व मंगल का विस्तारक मानी जाती है। अक्षय तृतीया स्वयं इसका सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त होता है। इस दिन लोग सोने चांदी के आभूषण या अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। इस अवसर का सराफा कारोबारियों ने पूरे साल इंतजार रहता है। व्यापारियों ने इस मौके को कैश करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर सराफा बाजार, वैली बाजार, नील गली, सदर सराफा बाजार, आबूलेन, बेगमपुल आदि बाजारों में बुलियन ट्रेडर्स की दुकानों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया।

व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न छूट या गिफ्ट की योजनाएं चलार्इं। कुछ व्यापारियों ने तो उनकी दुकान पर आने वालों को सोने चांदी की वस्तुएं देखने पर भी उपहार दिए। हालांकि मात्र 28 घंटे के भीतर सोने के दामों में 1850 रुपये प्रति तोला की वृद्धि हुई। इसके अलावा एक सप्ताह में 2600 रुपये प्रति तोला की वृद्धि हुई, लेकिन इस वृद्धि का अक्षय तृतीय पर सोने व चांदी की बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पहली बार अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में कार्नीवल का आयोजित किया।

अच्छी हुई सोने-चांदी की बिक्री: रवि

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोने के रेट में जबर्दस्त उछाल आया, लेकिन लोगों को सोने चांदी के आभूषण या अन्य वस्तुओं खासी खरीदारी की। हालांकि मेरठ के सोने की मंडी में सोने का भाव पिछले माह 75,500 रुपये प्रति तोला हो गया था। करीब 10 दिन पूर्व यह गिरकर 70 हजार तक पहुंच गया था। नौ मई को स्वर्ण मंडी में दोपहर 12 बजे का रेट 71 हजार रुपये प्रति तोला था, जो अक्षय तृतीय पर दोपहर 12 बजे 72 हजार रुपये हो गया और शाम चार बजे 72,850 पर पहुंच गया, लेकिन लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से आज सोने चांदी की खरीदारी की।

कार्नीवल से बढ़ी सोने चांदी की सेल: अनिल

सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि सोने के भाव में तेजी आने के बावजूद लोगों ने सोने चांदी की वस्तुओं की खूब खरीदारी की। रेट में उछाल का बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा। इसकी एक वजह एसोसिएशन द्वारा कार्नीवल का आयोजन करना भी रहा। व्यापारी ने ग्राहकों को उपहार बांटे।

आसपास के क्षेत्रों के ग्राहक सीधे मेरठ आए: विजय

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि कई वर्षांे से मेरठ स्वर्ण नगरी को लोगों के मस्तिष्क पर अंकित किया गया, जिसका लाभ इस बार अक्षया तृतीया पर देखने को मिला। आसपास के बड़ी संख्या में ग्राहक सोने के आभूषण आदि वस्तुए खरीदने के लिए सीधे मेरठ आए। इससे मेरठ के कारोबार में बढ़ोतरी हुई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img