Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

काश! सीएम साहब, मलियाना ओवरब्रिज से भी गुजर जाएं

  • दौरे से पहले हरमन सिटी के सामने सड़क बना दी चकाचक, डिवाइडर भी चमकाया, बाकी बदहाल
  • ओवरब्रिज पर गड्ढों की भरमार, स्ट्रीट पोल लगे एलइडी का इंतजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के लिये भले ही सरकारी विभागों ने अपनी ताकत झोंक दी हो, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने बदहाल बागपत रोड से आंखें फेरते हुए सिर्फ पार्टी कार्यालय के सामने पचास मीटर की सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया।

काश! सीएम साहब एक बार मलियाना ओवरब्रिज से गुजर जाते तो पता चल जाता कि सरकारी एजेंसियों के नकारेपन के कारण इस ओवरब्रिज पर जानलेवा गड्ढे लोगों की जिंदगियों से खेल रहे हैं और तीन माह से लगे स्ट्रीट पोल पर एलइडी तक नहीं लटकी है।

14 11

बागपत रोड पर मेट्रो मॉल से लेकर ऋषिनगर तक सीमेंट की सड़क दो माह से बन रही है। इस सड़क का निर्माण का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। जिस हरमन सिटी में मुख्यमंत्री आने वाले हैं वहां पर सीमेंट की सड़क अधूरी पड़ी हुई है। इस कारण गाड़ियों को संभल कर निकलना पड़ता है।

15 12

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने आज शाम को तारकोल की सड़क बनानी शुरु कर दी। करीब 50 मीटर की सड़क दोनों तरफ बनाई जा रही है। काश! यही समझदारी पीडब्ल्यूडी बाकी बदहाल पड़ी बागपत रोड के लिये दिखा देता तो बरसों से बदहाल रोड के कारण परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिल जाती है।

मुख्यमंत्री अगर मेट्रो प्लाजा की तरफ से हरमन सिटी आते तो उनको पता चल जाता कि बागपत रोड पर 150 से अधिक जानलेवा गड्ढे हैं और जो आए दिन मौत का सबब बन जाते हैं। जहां तक मलियाना ओवरब्रिज की बात है इसको लेकर पीडब्ल्यूडी कतई गंभीर नहीं है।

17 11

दो माह पहले दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर और इंजीनियर अरविंद सिंह ने निरीक्षण करके इसे दुरुस्त करने का ऐलान किया था। उस वक्त मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा की थी, अब वही मुख्यमंत्री उसी ओवरब्रिज से ढाई किलोमीटर आगे आ रहे हैं।

इस ब्रिज की हालत इस कदर खस्ता है कि गहरे गड्ढों के कारण हर वक्त जाम लगा रहता है। वहीं, ब्रिज के ऊपर रोशनी के लिये दो महीने पहले स्ट्रीट पोल लगाए गए थे, लेकिन अभी तक उन पर एलइडी लगाने की सुध एमडीए को नहीं आई है।

ब्रिज से पहले मेट्रो प्लाजा और ब्रिज के दूसरे साइड में मेट्रो माल तक सड़क पर निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। शाम के वक्त हरमन सिटी के पास सड़क बनाने वालों का भी यही कहना था कि अगर एक बार में पूरी सड़क मजबूत बना दी जाए तो कई बरसों तक पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, लेकिन विभाग किश्तों में काम कराना चाहता है उसे लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं। एक बार मुख्यमंत्री को ऐसी सड़कों से भी निकलना चाहिये तभी हकीकत पता चलेगी।

18 9

ये रहेगा सीएम का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के हेलीपेड़ पर उतरेंगे और पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण करेंगे। इसके बाद कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करने के बाद कैंपस में स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय भवन और कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री 12 बजे जनपद की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लोगो को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय आएंगे और सांसद, राज्य सभा सांसद, एमएलए और एमएलसी से मिलने के बाद जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय महामंत्रियों के साथ बैठकें करेंगे। इसके बाद गाजियाबाद जाएंगे।

कमिश्नर ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ रितु माहेश्वरी ने किया। उन्होंने वहां जनसभा स्थल, केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया व प्रशासनिक तैयारियों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियो को दिये।

आयुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 13 दिसम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा कृषि प्रदर्शनी व केन्द्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण भी करेंगे।

डीएम मेरठ के. बालाजी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए वाटर पू्रफ टेंटेज लगवाया जा रहा है। जनसभा स्थल के समीप ही तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय प्रांगण में 57400 वर्ग फीट में 23.75 करोड़ से बनायी गयी केन्द्रीय लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय मेरठ के कार्यक्रम को गौरवान्वित करेंगे।

डीएम ने बताया कि केन्द्रीय लाइब्रेरी पूर्णतया वातानुकुलित है, जिसमें 15 सेक्शन है। इस लाइब्रेरी में आटोमैटिक फायर अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे लगे हैं व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग भी बनायी गयी है। यूजीसी के नियमों के अनुरूप केन्द्रीय लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

इसमें ई-लाइब्रेरी भी है तथा यहां ग्रुप डिस्कशन व सेमिनार आदि की व्यवस्था भी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अनुज राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, नगर मजिस्टेÑट एसके सिंह, एसीएम सुनीता सिंह, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिलयान, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, उप कुलपति कृषि विश्वविद्यालय आरके मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img