नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बताया जा रहा है कि, अन्नू कपूर के की फिल्म हमारे बारह बहुत चर्चाओं में बन गई है। दरअसल, फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद फिल्म लगातार मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है।
अगले आदेश तक बैन लगा
जहां बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले ही इसकी रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा दी। वहीं, अब कर्नाटक सरकार ने फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर दो सप्ताह या अगले आदेश तक बैन लगा दिया है। कर्नाटक सिनेमा अधिनियम, 1964 की धाराओं के तहत फिल्म की रिलीज पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि अगर इसे राज्य में रिलीज करने की अनुमति दी गई तो सांप्रदायिक तनाव पैदा हो जाएगा।

