Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, उधर जम्‍मू में बड़ा आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को देश की राजधानी दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण कर ली और कैबिनट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। इसी दौरान जम्‍मू में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने माता वैष्‍णों देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर जबरदस्त हमला बोल दिया।

इस आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। मौके पर सुरक्षाबलों के पहुंचने के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। हादसे में हताहत हुए कई श्रद्धालुओं को समीप के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह आतंकी वारदात जम्‍मू और कश्‍मीर के रियासी इलाके की है। शिवखोड़ी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु बस से माता वैष्‍णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंचे घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से घबराए बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 श्रद्धालु थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की ऐसी है टॉप टेन मंत्रिमंडल, देखें पूरी प्रोफाइल

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img