जनवाणी संवाददाता |
भोपाः परिवारिक क्लेश के चलते एक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगनहर के आसपास के लोगों ने गंगनहर में कूदकरी महिला की जान बचा ली है।
बताया जाता है कि नईमंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मखियाली की एक महिला भोपा की गंगनहर के पास घूम रही थी। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार महिला ने अचानक से गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला जब गंगनहर में डूबने लगी, तो वहां पर मौजूद राजीव बाल्मीकि ने अपनी जान पर खेलकर महिला की जान बचाई।
घटना की सूचना मिलने पर भोपा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महिला के परिवार में क्लेश चल रहा था, जिसके चलते उसने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को बचाने वाले राजीव बाल्मीकि पहले भी अनेकों लोगों को गंगनहर में डूबने से बचा चुके हैं।

