Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

एआईएमआईएम की सभासद के ससुर को डाक्टर ने पीटा

  • चिकित्सक और भीड़ के बीच हुई नोकझोंक, डाक्टर के खिलाफ पुलिस से शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला अस्पताल में शनिवार की एआईएमआईएम के सभासद के ससुर को इमरजेंसी वार्ड में एक डाक्टर ने पीट दिया। इसके विरोध में भीड़ इक्टठा हो गई। लोगों को चिकित्सक से नोकझोंक हुई। खैरनगर वार्ड-65 से एआईएमआईएम की सभासद इलमास के ससुर शरीफ अहमद की शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डा. हरशरण सिंह एक महिला मरीज का इलाज कर रहे थे।

इस बीच किसी को चिकित्सक के कक्ष में आने नहीं दिया जा रहा था। 70 वर्षीय शरीफ डाक्टर के कक्ष में घुस गए। स्टाफ ने उन्हें मना किया। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। डाक्टर ने महिला का उपचार किए बिना वह किसी को नहीं देखेंगे। इसपर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। शरीफ का आरोप है कि डाक्टर ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धक्का देकर कक्ष से बाहर कर दिया। शरीफ के परिजनों ने मोहल्ले में सूचना दी। मिनटों में वहां से बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी डा. हरशरण से नोकझोंक हुई। इसी बीच थाना देहली गेट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शरीफ ने पुलिस से मौखिक शिकायत कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई। उधर, डा. हरशरण का कहना है कि वह एक महिला मरीज का उपचार कर रहे थे। कक्ष में स्टाफ के अलावा किसी को आने की अनुमति नहीं थी, लेकिन एक व्यक्ति जबरन कक्ष में घुस आया और महिला को छोड़कर अपना उपचार कराने के लिए कहने लगा। उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा था वह अभद्रता करना लगा। इस बीच अस्पताल में पुलिस पहुंच गई, और वह पुलिस को देखकर वहां से चला गया। उन्होंने महिला के उपचार करने के बाद उसे उपचार करने के लिए बुलाने को स्टाफ को बाहर भेजा लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो किसी मरीज के साथ अभद्रता की और न ही मारपीट की। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img