- पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार
- मुख्यमंत्री के साथ संगठन की बैठक, बरगद का पेड़ लगाकर की शुरुआत
जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से कहा कि एयरपोर्ट और रिंगरोड की सौगात मेरठ को मिलेगी। जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी लखनऊ आएंगे और इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनावों में योजनाबद्ध तरीके से जुटने को कहा। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन घण्टे की देरी से भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बरगद का पेड़ लगाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत्र देव सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अनिल शर्मा के साथ आये। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। थोड़ी देर बाद संगठन की बैठक ली। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत सभी 71 पदाधिकारी मैजिद रहे।

