Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Stock Market: हरे निशान पर बंद हुए शेयर बाजार,यहां जानें पूरी रिपोर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज सोमवार को वीक के पहले कारोबारी दिन कमजोर शुरूआत के बाद भी हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 131.18 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 77,341.08 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 36.75 (0.16%) अंक मजबूत होकर 23,537.85 के स्तर पर बंद हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया के शेयर शामिल थे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवार शेयरों की बात करें तो ऑटो सेक्टर के शेयर 0.9% जबकि एफएमसीजी सेक्टर के शेयर 0.72% की बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। व्यापक बाजार में मिलाजुला कारोबार दिखा। निफ्टी मिडकैप100 0.27% मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप100 0.1% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img