जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को संसद सत्र का दूसरा दिन है। आज एनडीए अपने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनडीए फिर से ओम बिरला को यह जिम्मेदारी सौंप
सकता है।
‘पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा’
राहुल गांधी ने कहा ‘आज अखबार में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा। पूरा विपक्ष कहता है कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे से वापस बात करेंगे लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है।’
#WATCH | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says "Today it is written in the newspaper that PM Modi has said that the Opposition should cooperate with the Govt constructively. Rajnath Singh called Mallikarjun Kharge and he asked him to extend support to the Speaker. The entire… pic.twitter.com/yR5CzlagEx
— ANI (@ANI) June 25, 2024
#WATCH | "We have said to Rajnath Singh that we will support their Speaker (candidate) but the convention is that the post of Deputy Speaker to be given to opposition…," says Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/CaeRn8ztAR
— ANI (@ANI) June 25, 2024

