Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रेत खनन में चल रहे बिना नंबर के ट्रक,चार पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

छपरौली : क्षेत्र में चल रहे रेत खनन में बिना नम्बर प्लेट के चल रहे ट्रको पर छपरौली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। कुर्डी गांव में बड़े पैमाने पर चल रहे रेत खनन में प्रतिदिन लगभग दर्जनो की संख्या में बिना नम्बर प्लेट के डम्फर धड़ल्ले से दोड रहे हैं। जिसको लेकर छपरौली पुलिस ने अभियान चलाकर चार रेत के ट्रको को सीज कर दिया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि रेत खनन में चल रहे जय दातार ट्रैकों पर या तो नंबर प्लेट ही नहीं है अगर है भी तो उसमें नंबरों के साथ छेड़खानी कर मिटाये जा रहे हैं उन्होंने बताया कि बिना नम्बर प्लेट के ट्रक अगर कोई दुर्धटना कर के भाग जाते हैं तो इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाती है।

ओवरलोड वाहनों के कारण बिगड़ रही सड़कों की सूरत

छ्परौली: क्षेत्र में जो भी सड़क नयी बनी हुई है, उसे ही ओवरलोड रेत के वाहन अपना निशाना बना लेते हैं।इस कारण कुछ ही दिन में सड़क की सूरत बिगड़ जाती है। ओवरलोड वाहनों के कारण कस्बे से देहात तक सड़कों की हालत खस्ता हो रही है। मोटी कमाई के फेर में वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जिनकी तरफ परिवहन विभाग भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे में वाहन मालिक व चालकों के हौसले बुलंद हैं।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img