Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

मॉनसून में बच्चों का कैसा हो आहार

Sehat 2

 


देश के लगभग हर हिस्से में मॉनसून आ चुका है। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट का ध्यान न रखें, तो बीमार पड़ सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो बदलते मौसम और बारिश के कारण लोगों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है। विशेषकर, बच्चों की बात करें, इन दिनों वे बहुत आसनी से बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में न सिर्फ अपनी, बल्कि बच्चों की डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों को ऐसी चीजें खिलाएं, जिससे उनका पाचनतंत्र सही रहे और संक्रमण से लड़ने के लिए उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो।

बच्चों को दें करेला

हालांकि, ज्यादातर बच्चों को करेला खाना पसंद नहीं होता है, क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता है। लेकिन, शायद आपको यह पता न हो कि बरसात के दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए करेला बहुत ही उपयोगी है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। अगर किसी बच्चे को सांस संबंधी समस्या है, तो उसे करेले से बना जूस जरूर पिलाएं। उसकी समस्या में सुधार होने लगेगा।

खिलाएं तरह-तरह की दालें

मॉनसून के सीजन में बच्चों को हेल्दी और फिट रखने के लिए उनकी डाइट में तरह-तरह की दालों को शामिल करना बहु जरूरी है। दाल प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन स्रोत है। यह मौसमी संक्रमण से बचाने और बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होता है। यही नहीं, अगर बच्चा बीमार है, तो उसे दाल का पानी या पतली दाल खिलाई जा सकती है। इससे उसकी स्थिति में जल्दी सुधार होने लगता है।

दें हल्दी-दूध

मॉनसून के सीजन में बच्चों को हल्दी दूध जरूर दिया जाना चाहिए। साथ ही, वयस्कों और युवाओं को भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। असल में, हल्दी में एंटीआॅक्सीडेंट होता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट कर संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाता है। इसके साथ, यह बच्चों के पाचन को भी दुरुस्त रखता है और यह बच्चों के विकास के भी जरूरी माना जाता है।

ड्राई फ्रूट्स-नट्स खिलाएं

मॉनसून के दिनों में बच्चों को भी ड्राई फ्रूट्स भी खिलाएं। ड्राई फ्रूट्स और नट्स विटामिन और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा, इनमें राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ये पोषक तत्व बच्चों को मॉनसून के दिनों में भी एनर्जेटिक बनाए रखते हैं और उनके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखते हैं। यही नहीं, इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस तरह बच्चों के बीमार होने का रिस्क बहुत कम हो जाता है।

मौसमी फल-सब्जियां दें

मॉनसून के दिनों में बच्चों को मौसमी फल और सब्जियां जरूर खिलाएं। इन फल और सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं। मौसमी फलों के रूप में बच्चों को अनार, लीची, नाशपाती, जामुन दें। इन फलों की मदद से बच्चा बरसात के दिनों में हाइड्रेटेड रहेगा, जो उन्हें स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। वहीं, मौसमी सब्जियों में आप भिंडी, बींस, टमाटर आदि बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img