जनवाणी संवाददाता |
चौसाना/शामली: झिंझाना थाना क्षेत्र की चौकी चौसाना के मजरा सुंदरनगर में बिडोली-चौसाना मुख्य मार्ग पर रात 2:30 बजे घर में घुसे 5 सशस्त्र बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली है। बदमाशों ने ढाई लाख रुपए और सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर परिवार के मुख्य समेत कई लोगों के साथ मारपीट की गई है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के सुंदर नगर चौसाना निवासी बलविंदर उर्फ बिल्लू का बिडोली मार्ग पर सुंदर नगर में रोड पर मकान है। रात 2:30 बजे मकान में घुसे सशस्त्र पांच बदमाशों ने बलविंदर और उसकी मां बालों देवी, दो लड़कियां और ऊपरी मंजिल पर भतीजे वह पुत्र और मामा धर्मपाल को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की।
मकान में रखे 2 लाख 55 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, सोने की हसली, चांदी के जेवरात लूट लिये। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थी।

