Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

स्कूल संचालकों की मनमानी जिलाधिकारी के आदेश पर पड़ी भारी

  • डीएम ने दिए थे छुट्टी के आदेश, खुले रहे स्कूल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कांवड़ यात्रा मेले को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने 26 जुलाई से 2 अगस्त तक के सभी स्कूल, कालेज, कॉलेज और मदरसों को बंद रखने के आदेश दिए थे, लेकिन डीएम के आदेश को ताक पर रखकर स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल खोले जा रहे हैं।

शुक्रवार को डीएम के आदेशों का उलंघन करते हुए शामली रेलपार में स्थित कमल कल्याणकारी सेकेंडरी हाई स्कूल, वह GN गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल कुड़ाना के अलावा देहात क्षेत्र के विद्यालय प्रतिदिन की तरह ही खुले रहे। इन शिक्षण संस्थानों के संचालकों द्वारा बताया गया कि हमें छुटटी के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। जबकि प्रशासन के द्वारा गुरुवार को ही सभी स्कूल कॉलेज व मदरसों में छुट्टी का नोटिस जारी कर दिया गया था।

06 22

जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी जेएस शाक्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि जिसके द्वारा स्कूल कॉलेज खोले गए और आदेशों का पालन नहीं किया है उनको नोटिस जारी किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img