जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जनपद के विकासखंड पिलाना में 69 लाख रुपए की धन राशि से निर्माणधीन पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
यह परियोजना 69 लाख 11 हजार रुपए की है। इसका कार्य गत 14 मार्च से प्रारंभ किया गया था जिसको आगामी 30 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश हैं। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता योगेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ पूण किया जाए।
कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तय समय अवधि में परियोजना विभाग को हैंडओवर कर दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत वायरिंग आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की कोई लापरवाही ना हो कार्य को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

