जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।