जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम का सामना मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से होगा। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी को हराया था। हालांकि टीम के लिए विश्व चैंपियन जर्मनी की चुनौती आसान नहीं रहेगी, लेकिन ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने की राह पर उतरी भारतीय इस बाधा को पार करके टीम पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई देने के अपने मिशन की अगला कदम रखेगी।
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टोक्यो में टीम करीब आकर स्वर्ण से चूक गई थी, लेकिन इस बार हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम की कोशिश चैंपियन बनने की होगी। सेमीफाइनल जीतने पर भारत का रजत तो पक्का हो जाएगा जो आखिरी बार उसने 1960 में रोम में जीता था। भारत ने आठ ओलंपिक स्वर्ण में से आखिरी 1980 में मॉस्को में जीता था और अब पेरिस में उसके पास 44 साल बाद इतिहास रचने का मौका है।

