- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 से 18 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के लिये चल रहा खेलो इंडिया आइडेंटिफिकेशन कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: स्थानीय स्तर पर निरंतर अभ्यास में जुटे खिलाड़ियों को परीक्षण की कसौटी पर परखने के क्रम में 27 से 30 अगस्त तक आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत चल रहे के ट्रायल के तीसरे दिन परीक्षकों ने एथलेटिक्स, वालीबॉल और कबड्डी खिलाड़ियोें की क्षमता को विभिन्न पैमानों पर परखा। खिलाड़ियों ने इस दौरान खुद को साबित करने के शानदार प्रयास किये।
ट्रायल के तीसरे दिन 9 से 18 वर्ष तक के करीब 250 प्रतिभागियों ने दमखम के साथ अपनी क्षमता के अनुरूप और उससे कहीं आगे जाकर अपनी प्रदर्शन किये। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि कि प्रतियोगिता के माध्यम से तय मानकों पर खरे उतरने वाले चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को डाटा राष्टÑीय पूल में अंकित किया जायेगा। डाटा में शामिल खिलाड़ियों को खेलोें के लिये विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। ट्रायल करा रहे परीक्षक दल के सदस्य विकास शास्त्री ने बताया कि कम उम्र से ही बच्चों के अंदर खेलों को लेकर रुचि जगाने के लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं।
इस टैलेंट सर्च में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जो कम उम्र में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने की दिशा में बढ़ने की काबलियत रखते हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला खेलों में स्वर्णिम अध्याय लिखने की पुरजोर कोशिशे कर रहा है। सरकारी सहित निजी खेल मैदानों पर रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिये आ रहे हैं, जो अपने आप में अच्छे संकेत हैं।
आज है अंतिम दिन
कोच गौरव त्यागी ने बताया कि ट्रायल में आॅन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं, खिलाड़ी आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कराकर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकता है, बताया कि यह है नि:शुल्क ट्रायल है और इसके आधार पर बच्चों को सरकारी स्तर से बेहतर मंच पर प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
कैलाश प्रकाश खेल मैदान पर खेलोत्सव का समापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्टÑीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस को लेकर आयोजित हुए खेलोत्सव का गुरुवार को समापन हॉकी और वुशू प्रतियिगिताओ के साथ हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने इस अवसर पर बच्चों दिन विशेष की बधाई देते हुए खेल के क्षेत्र में मेजर ध्यान चंद और जानी मानी हस्तियों से प्रेरणा लेकर देश के लिये पदक जीतने का आवाहन किया।
हॉकी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें और वुशू में 70 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर हुई, जिसमें डीएन इंटर कॉलेज, वैध स्टार, एसडी सदर, सीएबी इंटर कॉलेज, विजन इंटर कॉलेज, क्वांटम इंटरनेशनल स्कूल, मास्टर क्लब और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में एसडी सदर ने सीएबी इंटर कॉलेज पर 02-01 के अंतर से जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता के आयोजन में भूपेश कुमार, हाँकी प्रशिक्षक, प्रदीप चिन्योटी, अहत्तान, तज्जमबमुल, मयंक कौशिक, सोनू, तरुणा चौहान, संदीप चौधरी और विनय कुमार ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभायी।
उधर, जिला स्तरीय वुशू बालिका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल से सभी को उत्साह से भरने का काम किया। प्रतियोगिता में वुशू कोच नेहा कश्यप, अभिषेक, अनस, गौरव, मानु, कार्तिक, लव, प्रिन्स ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। उक्त दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी, शहर ब्रजेश सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर मौ. अब्दुल अहद, सहायक प्रशिक्षक, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व साई हॉकी प्रशिक्षक, ललित पंत, संदीव, कुलवेन्द्र, अंशू सिंह, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।

