नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज देशभर में ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश में 122 भाषाएं हैं जो बोली और समझी जाती हैं। हालांकि भारतीय संविधान में कुल 22 भाषाओं को ही मान्यता दी गई है। लेकिन देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का भी नाम शामिल है, जो कि तीसरे स्थान पर है।
इसी अवसर पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है। तो चलिए हमारे पास हैं कुछ ऐसे खास संदेश जिन्हें आप मित्र,परिवार आदि को भेज सकते हैं…
- हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं। - हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी। - हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है। - कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी। - विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

