Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Sim Card: क्या आप भी खरीदने जा रहें हैं न्यू सिम कार्ड? दूरसंचार विभाग ने ये बदले नियम, लेने से पहले यहां जान लें काम की बात

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आजकल की जिंदगी में हमारे बीच जो सबसे ज्यादा है वह है टेलीकॉम डिपार्टमेंट यानि दूरसंचार विभाग। इसके बिना मानों जिंदगी अधूरी है। छोटे से लेकर बड़े बूढ़े तक के लिए यह लाइफ का पार्ट बन गया है। वहीं, अब हाल ही में दूरसंचार विभाग ने जारी साझा की है। दरसअल, जो लोग न्यू सिम खरीदना चाह रहे हैं उन लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि, विभाग ने सिम कार्ड को खरीदने के प्रक्रिया को अब थोड़ा ईजी बना दिया है। यह प्रक्रिया अब पेपरलेस होगी। जिसमें अब सिम खरीदने के लिए उपभोक्ता खुद ही अपना डॉक्यूमेंट को वेरीफाई कर पाएंगे।

दरअसल, दूरसंचार विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से सिम कार्ड के नए नियम की घोषणा की है। इसमें उन्होंने यूजर्स को नया सिम कार्ड खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। यह नया नियम यूजर्स के निजी दस्तावेज साथ की जाने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लाया गया है। वहीं, डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह से पेपरलेस व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है।

इन बातों को रखें ध्यान

दूरसंचार विभाग ने अपने एक्स के आधिकारिक हैंडल पर यूजर को नया सिम कार्ड खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं। दूरसंचार विभाग ने अपने पोस्ट में बताया कि बड़ा टेलीकॉम रिफॉर्म करते हुए अब यूजर्स के लिए ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) के साथ-साथ सेल्फ केवाईसी लाया गया है।

टेलीकॉम ऑपरेटर के पास नहीं जाना होगा

अब प्रीपेड से पोस्टपेड में अपना नंबर बदलने के लिए भी यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर के पास नहीं जाना होगा। यूजर्स अब इसके लिए ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड पर बेस्ड सर्विस का लाभ ले सकेंगे। वहीं, बिना कोई फोटोकॉपी या डॉक्यूमेंट शेयर किए आप नया सिम कार्ड खरीद सकेंगे। दूरसंचार विभाग की यह पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया यूजर्स के डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाएगी। अब किसी के नाम पर फर्जी सिम जारी नहीं किया जा सकेगा।

ओटीपी बेस्ड सर्विस स्विच सुविधा शुरू

दूरसंचार विभाग ने केवाईसी रिफॉर्म में आधार बेस्ड ई-केवाईसी, सेल्फ केवाईसी और ओटीपी बेस्ड सर्विस स्विच की सुविधा शुरू की है। यूजर्स अब नया सिम कार्ड खरीदने के लिए केवल आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के डॉक्यूमेंट को आधार बेस्ड पेपरलेस वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए केवल 1 रुपये (जीएसटी के साथ) का खर्च आएगा।

सेल्फ केवाईसी की सुविधा शुरू

दूरसंचार विभाग ने यूजर्स को अपना केवाईसी ऑनलाइन वेरीफाई करने के लिए सेल्फ के-वाईसी की भी सुविधा शुरू की है। यूजर्स डिजिलॉकर का इस्तेमाल करके खुद से अपना केवाईसी वेरीफाई कर सकेंगे। इसके अलावा कोई यूजर अपना नंबर प्रीपेड से पोस्टपेड में या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करना चाहते हैं, तो उन्हें टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिस नहीं जाना होगा। वे ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए कनेक्शन को स्विच कर पाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img