Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: कर्ज में डूबा व्यक्ति मकान में आग लगाकर भागा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बागपत नगर के मोहल्ला नई बस्ती केतीपुरा में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने अपने मकान में आग लगाकर गेट का ताला बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया।

नगर के मोहल्ला खेतीपुरा में आलम नाम का व्यक्ति अपने अनाथ भतीजे सलमान के साथ रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि आलम कर्ज में डूबा है इसलिए उसकी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था जिस पर पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।

बुधवार की सुबह अपने मकान में आग लगाई और गेट का ताला लगाकर भाग गया। पड़ोसियों ने जब मकान से धुंआ उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। शुक्र रहा की मकान के अंदर रखें एलपीजी सिलेंडर में आग नहीं पकड़ी वरना विस्फोट होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img