Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

मेरठ-करनाल हाइवे पर पलटा कैंटर, चालक की मौत

  • चालक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शनिवार को मेरठ-करनाल हाइवे के बपारसी मोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित हो गया। कुछ दूर जाकर कैंटर खेत में विद्युत खंभे से टकरा गया और पलट गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुजफ्फरनगर जिले के खुजैड़ा गांव निवासी आलिम पुत्र नसरा कैंटर चालक था। शनिवार को वह परिचालक इमरान पुत्र सलीम निवासी रुड़की के साथ खाली कैंटर लेकर शामली से मेरठ जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही मेरठ-करनाल हाइवे पर बपारसी मोड़ पर पहुंचा तो कैंटर अनियंत्रित हो गया।

कुछ दूर जाकर कैंटर विद्युत खंभे से टकराते हुए खेत में पलट गया। हादसे में चालक आलिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह कैंटर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजन शव अपने साथ ले गए। वहीं, चालक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फलावदा: थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के युवक की भैंसा-बुग्गी की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए दाह संस्कार कर दिया। गांव गड़ीना निवासी रविन्द्र पुत्र चमन गत रात्रि किसी काम से फलावदा आया था। रात में वह बाइक पर सवार होकर फलावदा से गांव लौट रहा था। फलावदा से कुछ दूर सामने से आ रही भैंसा-बुग्गी से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट होने के चलते मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दो अस्पतालों में उसे भर्ती करने से मनाकर दिया गया।

बताते हैं कि तीसरे अस्पताल में कई घंटे वेंटीलेटर पर रखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक एमएससी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी आयु करीब 36 वर्ष बताई गई है। अस्पताल में उसे मृत घोषित किए जाने के पश्चात परिजन उसे लेकर गांव पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में देने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। आखिरकार पंचनामा भर कर पुलिस बैरंग लौटी आई। परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया। घटना के संबंध में थाने पर रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।

सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों में जमकर चले लात-घूंसे

मेरठ: नौचंदी थाना के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शनिवार को बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा व उनके पड़ोसी राहुल मलिक के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहां हंगामा हो गया। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर व्यापारी जमा हो गए। व्यापारियों ने बुलाया तो ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर वहां पहुंच गए। उनके आने पर किशोर वाधवा के खेमे के माने जाने वाले व्यापारियों ने राहुल मालिक पर उसकी दुकान के ऊपर मौजूद होटल में अनैतिक धंधा कराने तथा विरोध पर मारपीट करने के आरोप लगाए। इसके बाद वहां पुलिस बुला ली गयी। राहुल मालिक का गिरेबान पकड़कर थाने की जीप में बैठा दिया गया। पुलिस वाले उसको लेकर थाने आ गए। बाद में दोनों पक्षों के व्यापारी भी थाना नौचंदी पहुंच गए। हालांकि किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तब तक तहरीर नहीं दी थी।

ये थी विवाद की वजह

बताया जाता है कि किशोर वाधवा ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। उस ग्रुप में रंगोली गारमेंट के मालिक राहुल मालिक का नंबर भी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में शामिल था। आरोप है कि शनिवार को किशोर वाधवा ने उसका नंबर वाट्सअप ग्रुप से निकाल दिया। राहुल मालिक को यह अपमान जनक लगा। उसने इसका विरोध किया। विरोध पर बात बढ़ गयी और दोनों एक दूसरे पर टूट पडेÞ। जमकर लात घूंसे चले। हालांकि थाना नौचंदी में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img