Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

बहचौला की अवैध कालोनी पर गरजा मेडा का बुलडोजर

  • मेडा के प्रवर्तन दल की कार्रवाई से मचा रहा हड़कंप, कई कालोनियों में काम बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मवाना रोड के ग्राम बहचौला में अवैध रूप से काटी जा रही जानवी नाम की कालोनी पर रविवार को मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) के बुलडोजर गरजे। अवैध कालोनी को मेडा के बुलडोजरों ने भारी नुकसान पहुंचाया। पूरी कालोनी को बुलडजरों ने रौंद कर दिया। दरअसल, गांव बहचौला में एक अवैध कच्ची कॉलोनी काटी जा रही थी। जिसकी शिकायत भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के युवा जिला अध्यक्ष अंकुर चौहान व ग्राम प्रधान मोंटी कुमार ने मेडा अध्यक्ष व कमिश्नर, जिलाधिकारी व वीसी मेडा से की थी।

अवैध कालोनी को लेकर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर माना जा रहा है कि कमिश्नर के आदेश पर उपाध्यक्ष ने यह बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई करायी है। रविवार को मवाना रोड बहचौला स्थित जानवी कालोनी को चारों ओर से मेडा के प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने घेर लिया था। उसके बाद वहां बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गयी। कई घंटे तक मेडा के बुलडोजर वहं गरजते रहे।

कालोनी की ओर आने वाले तमाम रास्तों पर मेडा प्रवर्तन दल की टीम मुस्तैद थी। किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए पूर तैयारी के साथ मेडा का दस्ता गया थर। अवैध कालोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर ने के बाद ही मेडा का दस्ता वापस लौटा। कार्रवाई को देखते हुए कॉलोनाइजर वहां से भाग खड़े हुए। अंकुर ने बताया कि जेपी ग्रुप इस अवैध कॉलोनी को काट रहा था।

आर्क सिटी में दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने की कालोनीवासियों से अभद्रता

कंकरखेड़ा: आर्क सिटी कॉलोनी में दबंग प्रॉपर्टी डीलरों ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। वहीं, मौके पर मौजूद एक दारोगा के साथ भी प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। कॉलोनीवासियों व प्रॉपर्टी डीलर के बीच दीवार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित महिलाओं ने थाने पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

सरधना रोड की अर्क सिटी कॉलोनी निवासी निर्मला, सुरेश, अनीता, उर्मिला, रूपाली, कविता, रीता, माला मित्तल आदि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कालोनी के बराबर में ही एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी कॉलोनी कटी है। प्रॉपर्टी डीलर ने दबंगई दिखाते हुए लगभग एक साल पूर्व उनकी कालोनी की दीवार गिरा दी थी। जिसका कॉलोनीवासियों ने जमकर विरोध किया था। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर दबंगई दिखाते हुए जबरन उनकी कालोनी से अपनी कॉलोनी का रास्ता खोल रहा है। विरोध करने पर अंजाम रोकने की धमकी देता है। रविवार को कॉलोनी के बाहर भजन कीर्तन कर रही थी।

आरोप है कि इसी दबंग प्रॉपर्टी डीलर मौके पर पहुंचा और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा। महिलाओं ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं, महिलाओं ने प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों पर कुंडल लूट का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के सामने भी प्रॉपर्टी डीलर अपनी दबंगई दिखाते रहे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

मैनेजर के खिलाफ उत्पीड़न की दी तहरीर

मोदीपुरम: अंसल टाउन फेज-दो के अपार्टमेंट आॅनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को पल्लवपुरम थाने पर एसईएमएस के मैनेजर के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, विरेंद्र कांबोज, जितेंद्र कुमार, विनोद, संजय आदि ने बताया कि अपार्टमेंट आॅनर्स एसोसिएशन यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2010 के प्रावधान के तहत संवैधानिक पंजीकृत एसोसिएशन है। बताया कि एसोसिएशन अंसल टाउन फेज-दो के समस्त मेंटीनेंस कार्यों को कराने के लिए अधिकृत है।

यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2010 के अनुसार मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी ने 3 अगस्त 2018 को मै. अंसल हाउसिंग लि. को समस्त मेंटीनेंस कार्य अपार्टमेंट आॅनस्र एसोसिएशन को हस्तांतरित करने के आदेश किए थे, चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कार्य हस्तांतरित नहीं किए गए। उच्च न्यायालय ने भी 10 अक्तूबर 2022 को कार्य हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे। आरोप लगाया कि एसईएमएस जबरन मेंटीनेंस वसूल कर स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों का उत्पीड़न कर रहे है। कभी कूड़ा सेवा बंद की जाती है तो कभी पानी बंद कर दिया जाता है। हाल ही में लिफ्ट बंद कर दी थी, जिसमें कई लोग फंस गए थे। उन्होंने एसईएमएस के मैनेजर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img