Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

डिजायर्स इंडिया शॉपिंग पोर्टल का किया शुभारम्भ

  • पूर्व विधायक कुंवरानी रूचि वीरा ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिस ज्योति कौरव एंव मोहम्मद दानिश डायरेक्टर टीएसएस प्रा. लि. के संयुक्त प्रयास से भारत में विकसित स्वदेशी आॅनलाइन शॉपिंग पोर्टल डिजायर्स इंडिया का शुभारंभ किया गया।

इस आॅनलाइन पोर्टल का उदघाटन वीरा चेरिटेविल सोसायटी सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा एंव पूर्व विधायक एंव जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवरानी रूचि वीरा द्वारा गुरूवार 17 दिसम्बर को फीता काटकर किया गया।

कुंवर उदयन वीरा ने संस्थापक मिस ज्योति कौरव एंव मोहम्मद दानिश को बधाई दी एंव उनके सफल , उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि ये अत्यन्त हर्ष का विषय है कि इस तरह के आॅनलाइन शॉपिंग पोर्टल को अपने देश में ही विकसित करके लॉच किया गया।

पूर्व विधायक कुंवरानी रूचि वीरा ने पोर्टल के संस्थापक मिस ज्योति कौरव को बधाई देते हुये कहा कि हमारे लिये ये गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र की महिलायें इस प्रकार के विजनेस में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पोर्टल संस्थापक मिस ज्योति कौरव एंव टीएसएस डायरेक्टर मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी इस डिजायर्स इंडिया पोर्टल पर फेशन से सम्बंधित लगभग आठ हजार आइटम्स डाले गये है और हमारा प्रयास ग्राहकों को उनकी पंसद के अनूरूप सभी उत्पाद फेक्टरी आउटलेट पर उपलब्ध कराने का रहेगा।

इस पोर्टल पर अन्य श्रेणी के उत्पाद जैसे ग्रोसरी, क्रॉकरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि को भी शीघ्र ही शामिल किया जायेगा। पोर्टल के उद्घाटन के अवसर पर वीरा डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा. महेंन्द सिंह कौरव, समाजसेवी खुशनूद खां, डीडीपीएस प्रधानाचार्य मनोज अभीहोत्री, चीफ प्रॉक्टर राहुल गौतम, आशीष कुमार, डा.अजय राणा, दुष्यंत जैन, अभिषेक भारद्वाज, प्रीतम, राजकुमार, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, डा. शबनम, एकता त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img