Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

खाने में कीडे, आईआरसीटीसी प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

  • यात्रियों को परोसे गए खाने में कीडेÞ निकलने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत ट्रेन में ट्रेन में परसे गए खाने में कीडेÞ निकलने के मामले की रेलवे के आईआरसीटीसी प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यात्रियों को परोसे गए खाने में कीडेÞ निकलने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वंदे भारत जैसी महंगी ट्रेन में खाने में कीडेÞ निकलने की घटना को लेकर रेलवे प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। उल्लेखनीय है कि मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत ट्रेन का एक वीडियो सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में बीते सोमवार को यात्रियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कीड़े निकले।

एक यात्री ने खराब नाश्ते का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर रेलवे से शिकायत की है। इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए देवेंद्र सिंह ने लिखा कि वंदेभारत ट्रेन में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने आईआरसीटीसी से इसकी शिकायत भी की है। यात्री द्वारा प्रसारित वीडियो के अनुसार बरेली पहुंचे से पहले यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। सूजी के उपमा में कीड़ा मिला है। वंदेभारत ट्रेन मेरठ से चलकर लखनऊ जाती है।

मेरठ के बाद मुरादाबाद, बरेली और फिर लखनऊ में इसका स्टॉपेज है। मेरठ से ट्रेन सोमवार सुबह चली। मुरादाबाद और बरेली के बीच यात्री नाश्ता कर रहे थे। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी है। लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया गया। आईआरसीटीसी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

हंगामा के बीच संपन्न हुआ डायरेक्टर का चुनाव

दौराला: सरधना तहसील क्षेत्र के कैथवाड़ी सर्किल चुनाव को लेकर दौराला में गन्ना समिति डेलिगेशन के चुनाव दौरान हंगामा हो गया। फर्जी वोटिंग के आरोप के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस में दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। जिटोला गांव निवासी उमेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना समिति दौराला में डेलिगेशन के वोट डाल रहे थे। जिसमें प्रत्याशी सुरेंदरी व मीरपुर निवासी अवधेश वोट डालने पहुंचे तो उनका वोट पहले ही डल चुका था।

जिसको लेकर सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने इसका प्रशासन से विरोध किया तो प्रशासन ने कोई भी सुनवाई नहीं की। प्रशासन के द्वारा यह फर्जी वोट डलवाए गए। जिसको लेकर सुरेंद्ररी पक्ष के लोग निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। शाम के समय चुनाव के परिणाम में आए। जिसमें पूनम त्यागी पत्नी संजय त्यागी, को 17 वोट मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी सुरेंद्री पत्नी राजबीर को 12 वोट मिली। पूनम त्यागी नारंगपुर से चुनाव मैदान में थी। जिसे वोटों की गिनती के बाद उसे जीता दिया। वोट डालने को लेकर जो आरोप लगाए गए वह सब निराधार है, चुनाव निष्पक्ष कराया गया है।

आज होगा गन्ना समिति का चुनाव

दौराला गन्ना समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जिसमें सभापति और उप सभापति का चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामाकंन, मतदाता सूची, नामकन पत्रों की जांच और नामवापसी और जरूरत पड़ने पर वोटिंग तीन बजे से चार बजे तक होगी। दौराला में भूपेंद्र उर्फ भोलू का निर्वारोध चेयरमैन बनना तय है। भाजपा ने भूपेंद्र को ही प्रत्याशी बनाया है।

निर्विरोध निर्वाचित हुए गन्ना समिति के 11वें डायरेक्टर

मवाना: बुधवार को गन्ना समिति परिसर स्थित किसान भवन में तारापुर सर्किल के डायरेक्टर पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान 30 में से 13 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें सतवीर को 12 मत मिले। सतवीर को विजयी घोषित किया गया। वहीं, 10 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी सभी 11 डायरेक्टरोंं को निर्वाचित घोषित किया। चुने गए डायरेक्टर गुरुवार को समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनेंगे।

बता दें कि गन्ना समिति के 11 सर्किल के डायरेक्टरों का चुनाव होना था। दस डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। बुधवार को तारापुर सर्किल के डारयेक्टर पद के लिए मतदान कराया गया। यहां तीन उम्मीदवार सतवीर पुत्र रणधीर, राजेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र कश्मीर व अखिलेश पत्नी शरणवीर चुनाव मैदान में थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। जिसमें 30 मतदाताओं में से 13 ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। मतगणना पश्चात परिणाम घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार हस्तिनापुर सचिन कुमार ने बताया कि तारापुर सर्किल में डायरेक्टर के चुनाव में 30 में से मात्र 13 ने मतदान किया। जिसमें सतवीर विजयी हुए है। इन्हें 12 मत मिले। जबकि एक मत निरस्त हो गया। राजेंद्र व अखिलेश को कोई मत नहीं मिला है। जबकि 10 सर्किल में पहले ही निर्विरोध डायरेक्टर हों चुके हैं। चुने गए डायरेक्टर गुरुवार को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करेंगे।

नौ पदों पर डायरेक्टर चुने गए निर्विरोध

रोहटा: सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में डायरेक्टर के नो पदों पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि एक सर्किल पर रिक्त पद रह गया है। बुधवार को चुने गए डायरेक्टर को प्रमाण पत्र दिये गये। चुनाव अधिकारी वैभव देशवाल ने बताया की सहकारी गन्ना विकास समिति मलयाना में 222 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए उसके बाद समिति के 10 सर्किलों पर डायरेक्टर का चुनाव किया जाना था, लेकिन इनमें भी जो सर्किल पर डायरेक्टर निर्विरोध चुन लिए गए।

जबकि एक सर्किल दस्तावली पर कोई फार्म ने भरा होने के चलते रिक्त रह गया। उन्होंने बताया कि निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर में से आज अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सुबह 10 बजे नामांकन प्रक्रिया होगी उसके बाद 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और 12 से 2 बजे के बीच जो उम्मीदवार मैदान में होंगे उनके पक्ष में मतदान किया जाएगा। 3 बजे मतगणना करने के बाद 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img