Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में भीषण हादसा, आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, कईं झुलसे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार सुबह दिल्ली में एक भीषण हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ इलाके में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची हैं। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

वहीं इस घटना की जानकारी तड़के 3:27 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली के किशनगढ़ में नंद लाल भवन की चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट नंबर डी-3 में आग लग रही थी।

दो फायर टेंडर और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। घरेलू सामान जल गए हैं। एक महिला सहित कुल चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया। एक को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

पूछताछ करने पर पता चला कि लक्ष्मी एस. मंडल का पांच सदस्यीय परिवार इस फ्लैट में किराए पर रह रहा है। शुरुआत में यह संदेह था कि एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगी थी, लेकिन एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित मिला है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img