Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

CM Yogi: प्रयागराज सहित इन जिलों में भीषण जाम को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश, कहा-अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के कारण उत्तर प्रदेश के कईं जिलों सहित प्रयागराज में भीषण जाम को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि, वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चि करें। कहा कि जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

सभी जिलों में कही भी जाम न लगे:सीएम

इसके अलावा सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जनपद, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे।

बता दें कि, यूपी में महाकुंभ के पलट प्रवाह से अवध के अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बीते दिन यानि गुरूवार को भयंकर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल अयोध्या का है। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह सबसे ज्यादा रामनगरी की ओर है।

इस कारण बीते दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हालात नियंत्रण करने के लिए जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम

इसके अलावा सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा। अमहट से लेकर लंभुआ तक वाहनों की कतार लगी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img