Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस की हुई वाहन चोरों से मुठभेड़ गोली लगने से एक बदमाश घायल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कुतुबशेर थाना पुलिस की शातिर वाहन चोरों के साथ मुठभेड होने के बाद एक घायल सहित दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और चोरी की मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गुरुवार को एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे,अपराध की रोकथाम और अपराधियों/ वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुतुबशेर एचएन सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ मानकमऊ गंगोह रोड पर चैकिंग की जा रही थी। तभी सरसावा से अम्बाला रोड की तरफ बन रहे नये बाईपास के मोड के पास से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे।

संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो वह नही रुके। मोटरसाईकिल सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए मोटरसाईकिल को वापस मोडकर अम्बाला रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो हडबडाहट में बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गई।

दोनों बदमाश मोटरसाईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दूसरा फायर करते हुए भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलमान उर्फ कल्लू पुत्र सईद निवासी मौहल्ला गाढान थाना व कस्बा बेहट और दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान 2. सादाब पुत्र इरशाद निवासी अक्शा मस्जिद के पास, मानकमऊ थाना कुतुबशेर के रूप में हुयी। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img