Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी सोनम और राज आमने-सामने, किया चौंकाने वाला खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में रोज़ाना नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बुधवार को पुलिस पूछताछ के दौरान मामले ने नया मोड़ ले लिया जब आरोपी सोनम और राज एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाने लगे।

राज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया कि शादी के महज दो दिन बाद ही सोनम ने उसे एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था: “राजा को मारो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।” पुलिस का मानना है कि यही मैसेज इस पूरी साजिश की शुरुआत थी।

Sonam Raghuvanshi ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

हत्या के बाद सोनम आरोपियों के साथ स्कूटी पर मौके से फरार हो गई थी। प्रारंभिक जांच में सोनम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर आखिरकार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से और भी कड़ाई से पूछताछ कर मामले की गहराई तक जाने की कोशिश कर रही है। केस से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img