Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, चिट्टे सूट पे दाग पे गये…चन्नी मस्ताना के गीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पंजाबी बीट्स, लाइव सिंगिंग, पंजाब की मिट्टी की महक और चन्नी मस्ताना की मस्त अदाओं ने गुरुवार को नौचंदी स्थित पटेल मंडप में संयुक्त पंजाबी संघ द्वारा आयोजित पंजाबी म्यूजिकल नाइट में श्रोताओं को देर रात्रि तक अपने गानो पर नाचने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया व संचालन पवन सोंधी और विक्की तनेजा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कमलदत्त शर्मा व संजीव सिक्का ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत भांगड़ा ग्रुप द्वारा भांगड़ा से हुई।

जिसके बाद जैसे ही चन्नी मस्ताना मंच पर आये पटेल मंडप में बैठे श्रोता झूम उठे। मस्ताना ने मंच से संदेश देते हुए कहा की हिंदुस्तान सबका हैं। जिसके बाद सर्वप्रथम उन्होंने अरदास करते हुए गाया कि कोई साजन दी किसी साजन दा तोड़े ना विश्वास नफरत भूल जाए सारे यूं ही रहे प्यार की तलाश दातेयां से कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद हिंदुस्तान पर चंद पंखिया गाकर चन्नी अपने अंदाज में आये। उन्होंने साढ़े केडा बापू करें रात लगनी, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, चिट्टे सूट पे दाग पे गये पर जानदार प्रस्तुति दी जिसके बाद उन्होंने ओह हो हो हो पर श्रोताओं के साथ खूब जुगलबंदी करी जिसके बाद सौदा खरा खरा, सावन में लग गई आग, लंदन ठुमकदा, देखा ना हाय रे सोचा ना, जानू मेरी जान पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसके बाद लाफ्टर चैलेन्ज फैम विनोद बजाज ने कार्यक्रम में हास्य का तड़का भी लगाया। उन्होंने मेरा साला आया मेरे घर पर तो मेरी बोली मेरा भाई आया है। मार्किट से कुछ ले आओ मैं टैक्सी ले आया जिसपर दर्शक खूब हंसे। जिसके बाद गायिका निवेदिता ने चन कित्था गुजारी आयी आदि गानों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पवन सोंधी, विक्की तनेजा, राज कोहली, सरदार मनमोहन सिंह, सुनील वाधवा, नवीन अरोड़ा, मनोज बाटला, महेश बाली, राजेश दीवान, सरदार राजेंद्र सिंह, अमित चांदना, रवि बोरा, सुरेश छाबड़ा, धर्मवीर नारंग, सुरेश सज्जनहर, बीजेपी महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी अश्वनी त्यागी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का, विनोद भारती, राजकुमार तनेजा सतीश महाजन शहर विधानसभा सभा, कमलदत्त शर्मा, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल प्रजापति, अभिनव अरोड़ा, रचित गुलाटी, कुशांक परुथी, दर्शन रावड़ा, सुनील चड्ढा, ललित नागदेव, प्रवीण अरोड़ा, अरविंद अरोरा, सरदार गुरदीप सिंह कालरा, अमनदीप नायर, एसपीएस जग्गी, गुलशन सचदेवा, रमन जोली, राजेश मिगलानी, कमलजीत सिंह, संजीव सपरा, आदर्श सिंह चड्ढा, ममता अहलावत आदि उपस्थित रहे।

30 जून तक चलेगा नौचंदी मेला

नौचंदी मेले के दुकानदारों की मांग आखिर रंग लाई। प्रभारी मंत्री को दिए गए अनुरोध पत्र के आधार पर मेला संचालन अवधि को तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अब नौचंदी मेला 27 से 30 जून तक जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने इस पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं कि पुलिस बल से लेकर अन्य व्यवस्थाएं पूर्ववत चालू रहें। हालांकि पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कल फिर मंडप में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img