Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कांवड़ियों के लिए रोडवेज की सौगात, बीएस-6 बसों में सफर करेंगे शिवभक्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शिवभक्ति के रंग में रंगने को कांवड़ यात्रा के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए रोडवेज विशेष इंतजाम कर रहा है। दरअसल, कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए एक तरफ से बस या किसी अन्य वाहन के माध्यम से हरिद्वार पहुंचते हैं। वहां से जल उठाकर के अत्यधिक लोग पैदल आते है। व कुछ लोग बसों से ही वापसी करते हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए मेरठ डिपो व दिल्ली बस डिपो द्वारा अतिरिक्त बसें लगाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया अभी प्रशासन से बातचीत चल रही है। एक-दो दिन के भीतर रूट निर्धारित कर दिए जाएंगे। सभी रूटों पर लगभग 700 अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी। उन्होंने बताया मेरठ से हरिद्वार के लिए लगभग 300 बसे चलाई जाएगी और 25 बसें बड़ौत से हरिद्वार के लिए लगाई जाएंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार रोडवेज ने पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में मेरठ डिपो से नई बीएस-6 मानक वाली आधुनिक बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि यात्रियों के लिए कई सुविधाओं से भी लैस हैं। इन बसों में जीपीएस सिस्टम की सुविधा होगी, जिससे रीयल टाइम ट्रैकिंग संभव हो सकेगी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हर बस में प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र और एलईडी डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। इन बसों की सीटें भी पहले से अधिक आरामदायक है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा में थकान नहीं होगी। साथ ही इन बसों में डीजल की खपत भी कम होती है और ध्वनि प्रदूषण भी बहुत कम रहता हैं।

बालैनी से पूरा महादेव के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

डिपो प्रभारी रुकमेश ने बताया कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष तैयारी की है। बालैनी पूरामहादेव जाने वाले यात्रियों के लिए मेरठ से स्पेशल बस सेवाएं चलाई जाएंगी। यह बसें निर्धारित समय और रूट पर चलेंगी जिससे यात्रियों को सीधे गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img