Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया गंग नहर पटरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

जानीखुर्द: चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग भोला झाल से जानी खुर्द क्षेत्र की गंग नहर पटरी का निरीक्षण करने के लिए मेरठ के कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम सदर, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर व अन्य विभाग के आला अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर ने भोला झाल से जानी गंग नहर पटरी का निरीक्षण कर कहा कि कावड़ यात्रा इस क्षेत्र से होकर गुजरती है, इस कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रत्येक विभाग आपस मे तालमेल बनाकर कार्य करे।

मंडलायुक्त महोदय ने यात्रा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर ने सभी विभाग के अधिकारीयो को दिशा निर्देश दिए हैं की जो भी कावड़ मार्ग पर कार्य अभी तक संपन्न नहीं हुआ है उस कार्य को तय समय के अंदर जल्द से जल्द संपन्न करें। भोला झाल पर भंडारा लगाने वाले ग्रामवासियों ने कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर से मांग रखी है कि आवारा पशु भी कावड़ यात्रा के दौरान ज्यादा घूमते हैं उनको पकड़वाकर गौशाला भिजवाए।

कावड़ यात्रा के समय यह कावड़ियों की कावड़ को भी खंडित कर देते हैं जिससे कावडियो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों की इस जानकारी व मांग पर मंडलायुक्त महोदय ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img