Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Ekta Kapoor: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट पर अफवाहों को लेकर एकता कपूर का करारा जवाब, बोलीं-रुपाली गांगुली एक बड़ी…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी जगत की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अपने बहुचर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट वर्जन और वर्तमान समय में सुपरहिट चल रहे शो ‘अनुपमा’ के बीच कथित तनाव की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एकता कपूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा –“महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरी तरह अनुचित भी है।

एकता ने पेश की अपनी राय

बातचीत के दौरान एकता ने ऑनलाइन चल रही चर्चाओं पर अपनी राय पेश की है। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ वीडियो देखे, जिनमें अनुपमा को क्योंकि के रीबूट की वजह से परेशानी होने की बात थी। यह बहुत गलत है। रुपाली गांगुली एक बड़ी स्टार हैं। अनुपमा और इसके निर्माता राजन शाही ने सात साल में जो हासिल किया, वह कोई और नहीं कर सका। वे नंबर 1 हैं और रहेंगे।”

किरदारों की तुलना करना गलत है

एकता ने यह भी कहा कि उद्योग और प्रशंसक अक्सर महिलाओं और शो के बीच अनावश्यक प्रतिद्वंद्विता बनाते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा, “हम अपनी कहानी बताने आए हैं। शो और किरदारों की तुलना करना गलत है, खासकर महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना।”

ये कला​कार आएंगे नजर

“अनुपमा” भारतीय टीवी का एक बड़ा शो है, जिसने रुपाली गांगुली को फिर से प्रसिद्धि दिलाई। यह शो परिवार, बदलाव और रिश्तों की सच्चाई पर आधारित है। वहीं, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” एकता कपूर का आठ साल तक चला ऐतिहासिक धारावाहिक है। इसका रीबूट 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रात 10:30 बजे शुरू होगा। इसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय (तुलसी और मिहिर) के साथ हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, शगुन शर्मा, रोहित सुचांती, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनिषा मेहता जैसे कलाकार नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img