Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

फैसल पटेल का बड़ा बयान: कांग्रेस को बताया दिशाहीन, पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने अपने हालिया बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम की जमकर सराहना की, वहीं कांग्रेस पार्टी को “दिशाहीन” करार दिया। उनके इस बयान के बाद अब अटकलें तेज हैं कि क्या वे राजनीतिक पाला बदलने की तैयारी में हैं?

https://x.com/ANI/status/1955128454044606660

“देश सुरक्षित है, क्योंकि मजबूत लोग देश चला रहे हैं”

फैसल पटेल ने कहा कि आज भारत अपने सुरक्षा बलों की वजह से सुरक्षित है, और केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हितों के मामलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा “जो लोग आज देश चला रहे हैं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ. एस. जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुधांशु त्रिवेदी – वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। समस्याएं हैं, जैसे महंगाई और बेरोजगारी, लेकिन इन नेताओं ने देश को स्थिरता दी है।”

कांग्रेस पर तीखा प्रहार, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव भी जताया

फैसल पटेल ने कांग्रेस की रणनीति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा “कांग्रेस अपनी ही दुनिया में जी रही है। वे दिशाहीन हैं और यही भाजपा चाहती है। भाजपा चाहती है कि अन्य पार्टियां विफल हो जाएं और पूरा नियंत्रण उनके पास हो।”

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे कांग्रेस से नाराज़ नहीं हैं और पार्टी को अब भी अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने साफ किया कि वे अब भी कांग्रेस में ही हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से कुछ समय के लिए दूरी बनाई हुई है।

राहुल गांधी और अन्य नेताओं की तारीफ

कांग्रेस के युवा नेतृत्व को लेकर फैसल ने सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा “राहुल गांधी मेहनती नेता हैं। कांग्रेस में कई काबिल नेता हैं – शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा, सचिन पायलट जैसे नेता बहुत प्रतिभाशाली हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सही सलाह नहीं दी जा रही और इसके कारण पार्टी गंभीर आंतरिक चुनौतियों से जूझ रही है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर फैसल पटेल ने कहा “सशस्त्र बलों ने बेहतरीन काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार नेतृत्व क्षमता दिखाई और देश को संकट से बाहर निकाला। मुझे अपने सैनिकों पर गर्व है।”

उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के लिए विशेष सम्मान जताया और कहा कि पीएम मोदी नौकरशाहों को चुनकर उन्हें नेता बनाना जानते हैं, जो सरकार की मजबूती का संकेत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img