- वर्चस्व कायम करने को लेकर दो माह पूर्व की गई थी हत्या
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: पुलिस ने दो माह पूर्व करनाल के जंगल में भर्ती कर रहे युवक की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्चस्व को लेकर की गई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि गत 28 जून की शाम को कस्बा करनावल साल निवासी विशाल पुत्र मुकेश की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अपने अन्य साथियों के साथ भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाकर वापस कस्बे को लौट रहा था। कस्बा करनावल के जंगल में विशाल की वर्चस्व कायम करने को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पांच लोगों को नामजद व कुछ को अज्ञात दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने तीन दिन बाद इस मामले में तीन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो तभी से फरार चले आ रहे थे।
मंगलवार को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि फरार चल रहे दो अब हत्यारोपियों शिवम उर्फ शिवेंद्र पुत्र देवेंद्र व चिराग पुत्र पप्पू निवासी सरूरपुर खुर्द को रजवाहा पटरी से भागने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दरअसल, विशाल की सरूरपुर व करनावल के छात्रों के बीच कॉलेज से शुरू हुई वर्चस्व की जंग में गांव के लोग कूद पड़े थे और वर्चस्व कायम करने को लेकर ही विशाल की हत्या की गई थी।

