Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

गांधारी में काली की भूमिका में दिखेंगी तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (2024) को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म तापसी अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ (2021) का सीक्वल थी। लेकिन पिछले साल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार के अपोजिट वाली उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ (2024) बॉक्स आफिस पर फ्लाप हो गई। फिल्म प्रोडयूसर कनिका ने हाल ही में तापसी पन्नू को लेकर एक और नई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ का ऐलान किया है। यह फिल्म थिएटर के लिए नहीं बल्कि ओटीटी के लिए बन रही है जो इस प्लेटफार्म के लिए नेटफ्लिक्स द्वारा आॅन स्ट्रीम की जाएगी। तापसी और कनिका इसके पहले ‘मनमर्जियां’ (2018), ‘हसीन दिलरुबा’ (2021) ‘रश्मि रॉकेट’ (2021) और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (2024) में साथ काम कर चुकी हैं। इस तरह ‘गांधारी’ इस जोड़ी की एक साथ वाली पांचवी फिल्म होगी।

फिल्म ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू जो किरदार निभा रही हैं, उसका नाम ‘काली’ है जो फिल्म में दुष्टों का संहार करती नजर आएगी। इसके अलावा भी तापसी पन्नू निर्देशक अरशद सैयद की ‘वो लड़की है कहां’ और ‘मुल्क 2’ जैसी फिल्में कर रही हैं।

मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते हुए ‘पैंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस‘ तथा ‘साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्क्रिन 2008‘ के खिताब जीते। इसके बाद तापसी ने तेलुगू फिल्म ‘झूमंडी नादम’ (2010) से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद वे तमिल फिल्म ‘आदुकलम’ (2011) में नजर आर्इं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम करने के बाद तापसी ने फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ (2013) से हिंदी में शुरुआत की। इस फिल्म में वह कॉलेज गर्ल बबली के किरदार में नजर आर्इं थीं। तापसी पन्नू को फिल्म ‘बेबी‘ (2015) मे जबर्दस्त एक्शन करने मिला। फिल्म ‘पिंक’ (2016) से उन्हें खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा।

फिल्म ‘नाम शबाना’ (2017) में तापसी एक बहुत तेज तर्रार आईबी एजेंट में रूप में नजर आई। इसके बाद उन्होंने ‘जुड़वां2’ (2017) ‘सूरमा’ (2018) ‘मुल्क’ (2018) और ‘मनमर्जिया’ (2018) जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाते हुए बॉलीवुड में एक लंबी लेकिन मजबूत यात्रा तय करते हुए अपनी पहचान बनायी। फिल्म ‘पिंक’ (2016) के बाद फिल्म ‘बदला’ (2019) में तापसी अमिताभ बच्चन के साथ फिर एक बार नजर आर्इं। अनुराग कश्यप के साथ तुषार हीरानंदानी निर्देशित ‘सांड की आंख‘ (2019) में उन्होंने 87 साल की शार्प शूटर चंद्रो तोमर का किरदार निभाया। राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ (2023) में तापसी पन्नू को पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बिना किसी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में आ कर तापसी पन्नू ने एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई। ओटीटी के लिए जी 5 पर रिलीज फिल्म ‘ब्लर’ (2022) के साथ तापसी ने अपने बैनर आॅउटसाइडर्स फिल्म्स से बतौर प्रोडयूसर डेब्यू किया। 2010 की स्पेनिश थ्रिलर ‘जूलियाज आइज’ के हिंदी रीमेक इस फिलम को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था लेकिन यह फ्लॉप रही। तापसी पन्नू ने लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img