Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Sports News: रविचंद्रन अश्विन ने लिया IPL से संन्यास, CSK के साथ सफर का भावुक अंत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी। अश्विन का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला रहा, खासकर तब जब उनके और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रिश्तों में खटास की खबरें भी सामने आ रही थीं।

आईपीएल से विदाई पर अश्विन का भावुक संदेश

अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा “आज एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा समय बतौर आईपीएल क्रिकेटर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है। मैं सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए। सबसे अहम तौर पर मैं आईपीएल और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया।”

04 16
Sports News: रविचंद्रन अश्विन ने लिया IPL से संन्यास, CSK के साथ सफर का भावुक अंत 2

सीएसके के साथ आखिरी सीजन, लेकिन प्रदर्शन फीका

आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उन्होंने नौ मैचों में केवल सात विकेट लिए और सीएसके की टीम भी अपने प्रदर्शन में पिछड़ गई, पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही।

सीएसके ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन उनके प्रदर्शन और हाल के विवादों ने दोनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्विन ने फ्रेंचाइजी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी, जिससे यह संकेत मिला कि दोनों पक्षों में मतभेद थे।

डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर बयान बना विवाद का कारण

अश्विन हाल ही में अपने एक बयान को लेकर भी विवादों में घिरे थे, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी, जिससे उनकी आलोचना भी हुई।

आईपीएल करियर पर एक नजर

कुल मैच: 220

कुल विकेट: 187

इकोनॉमी रेट: 7.2

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/34

कुल रन: 833

स्ट्राइक रेट (बैटिंग): 118.16

अर्धशतक: 1

अश्विन ने आईपीएल में सीएसके, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पंजाब के कप्तान भी रह चुके हैं।

सीएसके के साथ शुरू हुआ, वहीं खत्म हुआ आईपीएल सफर

चेन्नई के रहने वाले अश्विन ने 2009 में आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स से की थी और अब इसी टीम के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का अंत किया। इस भावनात्मक जुड़ाव के बावजूद, उनके और फ्रेंचाइजी के बीच हालिया टकराव चर्चा का विषय रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

गौरतलब है कि अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। अब उन्होंने आईपीएल से भी विदाई ले ली है, हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) और अन्य टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल से संन्यास एक युग के अंत जैसा है। जिस खिलाड़ी ने अपने फिरकी से कई मुकाबलों का रुख मोड़ा, वह अब लीग के मैदानों पर नजर नहीं आएगा। हालांकि, अन्य लीगों में उनकी मौजूदगी प्रशंसकों को उनके खेल से जुड़े रहने का मौका जरूर देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img