Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: डीएम व एसएसपी ने लिया मेला गुघाल की तैयारियों का जायज़ा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में चल रहे प्रसिद्ध मेला गुघाल की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को बारीकी से परखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खाद्य सामग्री की दुकानों के लिए तय स्थान चिन्हित करने और सभी को एक स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को प्लास्टिक तिरपाल का प्रयोग न करने और केवल टीन शेड का ही उपयोग करने के आदेश दिए।

प्रसाद विक्रेताओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा प्रसाद को ढककर रखने के निर्देश दिए गए।जिला मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा इंतज़ामों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन सहित अन्य वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होनी चाहिए। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए ताकि भीड़ नियंत्रण में आसानी हो। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, पर्याप्त बिजली व पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
इसके अलावा उन्होंने नाले-नालियों की साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव को प्राथमिकता देने की बात कही। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सुरक्षा के लिहाज़ से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा, तभी मेले का सफल और सकुशल आयोजन संभव होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img